फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर जारी, कहीं भूस्खलन तो कहीं बाढ़

Sat, 19 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
शिमला बारिश - फोटो : self
विज्ञापन
शुक्रवार शाम से लगातार जारी बारिश से भूस्खलन के चलते जम्मू-पुंछ राजमार्ग दो घंटे तक बाधित रहा। इस बीच सैकड़ों वाहन बीच रास्ते में ही फंसे रहे जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कलाई और धूंधक के पास भूस्खलन हो जाने से शुक्रवार को दो घंटों तक सुरनकोट से पुंछ के बीच सैकड़ों छोटे बडे़ वाहन फंसकर रह गए। इसके चलते यात्रियों और चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

करीब दो घंटे बाद सीमा सड़क संगठन द्वारा मार्ग पर गिरा मलबा हटाए जाने के बाद यातायात बहाल हो पाया। वहीं जिले में शुक्रवार को काफी मात्रा में ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा, जिससे उनके चेहरे मुरझा गए। दिर भर हुई बारिश से लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें