फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शत प्रतिशत कवरेज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शत प्रतिशत कवरेज के लिए उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने सख्त आदेश जारी किए हैं। ऐसे सभी कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं जिनको अभी तक योजना के तहत नामांकित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शनिवार को आदेश जारी कर बताया कि जिले में उक्त योजना के तहत 100 प्रतिशत लोगों को कवर करने के लिए पहले भी कई बार कहा गया है। फिर भी कुछ जगह लापरवाही के कारण ऐसा हुआ नहीं है। प्रधानमंत्री की सेहत योजना का हर व्यक्ति को लाभ देने के लिए उपायुक्त ने जिले के सभी बैंकों को आदेश जारी किए हैं कि किसी भी प्रकार की ऑफलाइन ट्रांजेक्शन करने से पहले बैंक में आने वाले हर उपभोक्ता के गोल्डन कार्ड की जांच की जाए और यदि गोल्डन कार्ड नहीं है तो उसकी ऑफ लाइन बैंक ट्रांजेक्शन नहीं की जाए। इतना ही नहीं जिले के सभी राशन डीलरोें को भी निर्देश दिए गए हैं कि डीलर किसी भी उपभोक्ता को राशन जारी करने से पहले सभी उपभोक्ताओं के गोल्डन कार्ड की जांच आ जाए और गोल्डन कार्ड वाले व्यक्ति को ही राशन मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें