फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में बाल श्रम के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। समाज में बालश्रम के उन्मूलन के लिए जन समर्थन जुटाने के लिए, समाज कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा शुरू किए गए सप्ताह भर के अभियान के तहत विश्व दिवस को चिह्नित करने के मकसद से राजोरी में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

उपायुक्त विकास कुंडल ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। उपायुक्त ने आम जनता से बच्चों को काम के लिए नहीं स्कूल भेजने का आग्रह किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी वकील अहमद भट ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समुदायों को बालश्रम के नकारात्मक परिणामों के बारे में सूचित करना और इसके उन्मूलन के लिए सिविल सोसायटी का समर्थन प्राप्त करना है। उन्होंने सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए जनता से जिले में बाल श्रम उन्मूलन के लिए सरकार के प्रयासों में भाग लेने की अपील की। बालश्रम के खिलाफ सप्ताह भर चलने वाले अभियान के तहत जिले में कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें