फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच स्व0 केपटन मोहिंद्र सिंह जी के स्मारक तथा गेट का उद्वघाटन किया गया

विज्ञापन
पूर्व सरपंच स्व0 केपटन मोहिंद्र सिंह जी के स्मारक तथा गेट का उद्वघाटन किया गया - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला की पंचायत चंगी कंगरयाल के पूर्व सरपंच स्व. कैप्टन मोहिंद्र सिंह के नाम पर बने स्मारक और गेट का शनिवार को उद्घाटन किया गया। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर नारायण सिंह जमवाल तथा डीडीसी राजेंद्र शर्मा द्वारा चंगी कंगरयाल पंचायत के पूर्व सरपंच स्व. कैप्टन मोहिंद्र सिंह के नाम पर तैयार कराए गए स्मारक और गेट का उद्घाटन करके पूर्व सरपंच द्वारा जनसेवा के लिए किए गए कार्यों को याद किया। सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व सरपंच द्वारा सच्चे दिल से की गई लोगों की सेवा के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। कैप्टन मोहिंद्र सिंह सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त होने पर भी उनमें सेवा भावना बनी रही, इस कारण चंगी कंगरयाल की जनता ने उन्हें दो बार सरपंच बनाया। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए की गई सेवाओं को समाज हमेशा याद रखेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें