फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक-शिक्षक मिलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। डिग्री कॉलेज में मंगलवार अभिभावक-शिक्षक मिलन बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य छात्रों की प्रगति पर चर्चा करना रहा। महाविद्यालय स्तर पर एवं भविष्य के परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नये उपाय किए जाने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सुरिंदर कुमार ने अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। कहा कि शिक्षक छात्रों का भविष्य संवारने में लगे हैं। युवाओं के प्रति सावधानी से कदम उठाया जाए। समाज की बुराइयों से बचने के लिए छात्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
अभिभावकों ने फैकल्टी से बातचीत की और उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। कहा
उनके बच्चे सुरक्षित हाथों में हैं। उम्मीद जताई कि अभिभावक शिक्षक बैठक आगे भी होगी। बैठक में प्रो. जोगिंदर सिंह, प्रो. मोनिशा बंधु, प्रो. रजत भारद्वाज ने भी विचार रखे। बैठक का संचालन उपायुक्त द्वारा किया गया। प्रो. शिवानी परिहार आदि की मौजूदगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें