फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की सीमा की रक्षा में सशस्त्र बल की भूमिका अहम

विज्ञापन
सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन कलाल ने सरकारी हाई स्कूल गगरोट मे कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
नौशेरा। युवाओं को सशस्त्र बल में शामिल होने के लिए सोमवार को हाई स्कूल गगरोट में कलाल राष्ट्रीय राइफल्स की तरफ से प्रेरक वार्ता का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत प्रधानाचार्य के भाषण से हुई। उन्होंने बाहरी खतरों से राष्ट्र की सीमा की रक्षा में सशस्त्र बलों की भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला कि सशस्त्र बल में सेवा करने से अनुशासित और सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में नए क्षितिज खुलते हैं। बटालियन के अधिकारी ने सशस्त्र बलों की भूमिका के साथ-साथ उनके गौरवशाली इतिहास और समृद्ध परंपराओं पर भी प्रभाव डाला। प्रतिभागियों को सशस्त्र बल में शामिल होने के लाभ के साथ-साथ कक्षा 10 वीं और 12 वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों का तुलनात्मक विवरण भी दिया गया। स्कूल के 43 छात्रों और 9 नौ स्टाफ सदस्यों ने इस वार्ता में भाग लिया और प्रयासों से लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके संबंधित सत्र के आधार पर सशस्त्र बल में अपने करियर की योजना बनाने के लिए प्रेरित करना था। इसमें प्रतिभागियों ने सशस्त्र बलों में शामिल होने के विभिन्न तरीकों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें