हिंदी दिवस पर स्कूल में मौजूद शिक्षक।
राजोरी। कालाकोट शिक्षा जोन के सरकारी मिडिल स्कूल भली भवन में मंगलवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों और लोगों को जागरूक किया गया। हेडमास्टर अनिल शर्मा ने शिक्षकों और गांव के लोगों से कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला घर और गुरु मां होती है। मां बच्चों को जो पाठ घर में पढ़ाती हैं, उसे ताउम्र याद रहता है। इसलिए हिंदी का ज्ञान भी घर की पाठशाला से ही शुरू करना चाहिए, ताकि बच्चे को अपनी मातृभाषा के महत्व और उसके प्रयोग की समुचित जानकारी मिल सके। गृहणियों को अन्य भाषाओं का सम्मान करते हुए हिंदी में बात करने पर गर्व महसूस करना चाहिए।
----
बच्चों के साथ हिंदी में करें बात
हमें घर में बच्चों के साथ हिंदी में बात करनी चाहिए। क्योंकि स्कूल में वे अंग्रेजी में बात करते हैं। अगर घर पर भी हम अंग्रेजी का ही प्रयोग करेंगे तो वे हिंदी से दूर होते जाएंगे। खासतौर पर माताओं को सक्रिय होने की जरूरत है, क्योंकि बच्चे मां के संपर्क में सबसे ज्यादा होते हैं। वहीं राजोरी के जवाहर नगर स्थित हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के लिए हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें बच्चों ने चढ़कर भाग लिया।