राजोरी। थन्नामंडी तहसील के राजधानी इलाके में पुलिस ने बकरीद पर संरक्षित पशु की हत्या की तस्वीरें वायरल करने के आरोप में इमरान मीर नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, इमरान मीर ने किसी दूसरे राज्य में खींची गईं संरक्षित पशु की हत्या की तस्वीरें अपने व्हाट्सएप के जरिये सोशल मीडिया पर वायरल की। नीचे लिखा... ईद मुबारक। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों में रोष फैल गया। हिंदू संगठनों ने पुलिस में शिकायत करते हुए रोष प्रकट किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। हिंदू संगठन बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षा समिति आदि ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि सोमवार दोपहर 12 बजे तक युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह राजोरी-पुंछ हाईवे जाम कर देंगे। मामले की गंभीरत को देखते हुए पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया।