राजोेरी। पुलिस ने शुक्रवार को एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि चोर के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक समेत कीमती सामान चुराने का मामला 11 फरवरी को थाने में दर्ज किया गया।
एसएचओ फरीद अहमद की देखरेख में चौकी प्रभारी एसआई दानिश मकबूल डार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जांच शुरू की और पूछताछ के लिए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक संदिग्ध ने पूछताछ के दौरान चोरी के मामले में अपनी संलिप्ता कबूल किया। उसकी पहचान नगरोटा राजोेरी निवासी मोहम्मद अरशद के रूप में हुई है। उसके खुलासे पर चोरी का सामान जिसमें कंप्यूटर का यूपीएस, मॉनिटर, सीपीयू, डीएसएलआर कैमरा, स्मार्ट घड़ी और कलाई घड़ी शामिल हैं। मामले में जांच और कार्रवाई जारी है। एसएसपी मोहम्मद असलम ने बताया कुछ समय में जिले भर में चोरी के एक दर्जन से अधिक मामलों पर काम किया गया है। आरोपियों को सलाखों के पीछे बंद किया गया है और कई लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है।