राजोेरी। जिले में पुलिस ने राजोेरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के तीन मामलों को सुलझा लिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों की संपत्ति बरामद की है। एसएसपी मोहम्मद असलम ने बताया कि थाने में दर्ज चोरी की एफआईआर पर जांच शुरू की गई। ये मामले हाल के दिनों में दर्ज किए गए। एसएचओ फरीद अहमद के नेतृत्व में जांच दल ने डीएसपी मुख्यालय विनोद शर्मा की देखरेख में जांच की। जांच में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
छह आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। इनमें जहीर अब्बास उर्फ बिल्ला निवासी ढंगरी, शौकत अली निवासी खरी करमाला पुंछ, तारिक अजीज निवासी थुडी जवाहर नगर, मुजफ्फर हुसैन निवासी ढन्नी धार, मोहम्मद असलम निवासी लरोका नौशेरा जबकि छठे आरोपी का नाम रोक दिया गया है।
बरामदगी में मोटरसाइकिल, 90 हजार रुपये, 20 मोबाइल और अन्य वस्तुएं शामिल हैं।