फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के मंजाकोट में चरस के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने बुधवार को मंजाकोट इलाके में चरस की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया एसडीपीओ तनवीर जिलानी की देखरेख में एसएचओ हरमोहिंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम कलाली नदयाल रोड पर वाहनों की तलाशी कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान एक मोटरसाइकिल जेके 11बी 7764 को तलाशी के लिए रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने नाका पार्टी से बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान चालक रफाकत खान निवासी राजधानी मंजाकोट और मोहम्मद दिल पाजीर निवासी गलुठी मंजाकोट के कब्जे से 365 ग्राम चरस जैसे पदार्थ के 14 रोल बरामद हुए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें