फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना से हिन्दू संगठनों में आक्रोश विरोध में किया प्रदर्शन;

विज्ञापन
उदयपुर की घटना से हिन्दू संगठनों में आक्रोश विरोध में किया प्रदर्शन; - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। कुछ दिन पहले भाजपा की पूर्व नेता नूपूर शर्मा के समर्थन में आठ साल के बेटे के सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर उदयपुर में मंगलवार को दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जवाहर नगर पांजा चौक में प्रदर्शन किया, और हत्यारों का पुतला फूंका।
विज्ञापन

उन्होंने हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की है। साथ ही मृतक के एक परिजन को सरकारी नौकरी, पचास लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षा प्रमुख हिंदू संगठनोें ने जवाहर नगर के पांजा चौक में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की। वहीं शैल पंडित बजरंग दल जिला अध्यक्ष, अमित सेठी विहिप सह मंत्री, साहिल शर्मा गोेरक्षा प्रमुख, अरुण ठाकुर उपाध्यक्ष बजरंग दल ने कहा कि निहत्थे और बेकसूर दर्जी को बेरहमी से कत्ल करने वाले दोनों आरोपियों को जल्द फांसी की सजा हो, नहीं तो देश का माहौल और खराब होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार कातिलों को सजा नहीं दे सकती तो बजरंग दल अपने तरीके से काम करेगा और खुद न्याय करेगा।
वहीं वरिष्ठ समाजसेवी करण ठाकुर ने हत्या की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे पागल जिहादियों को बिना समय गंवाए फांसी पर लटका देना चाहिए, ताकि लोगों को न्याय पालिका में विश्वास बना रहे।
विज्ञापन

हत्याकांड के विरोध में हिंदु संगठनों ने निकाली रोष रैली
हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग
नौशेरा। उदयपुर में दर्जी कन्हैया हत्याकांड के विरोध में बुधवार को नौशेरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई की देखरेख में गुजराल चौक से रैली निकाली। रैली मुख्य बस स्टैंड से होते एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल के कार्यालय पहुंची। उन्हें उपराज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
रैली में शामिल लोग राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। डॉक्टर भुवनेश्वर शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार हिंदुओं को सुरक्षा नहीं दे सकती तो मुख्यमंत्री पद इस्तीफा दे। दिन दहाड़े युवक की निर्ममता से हत्या करके हिंदुत्व की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डालने के बाद कन्हैया को धमकियां मिल रही थीं, जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, कातिलों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो। रैली में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें