फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी की किल्ल्त को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली पानी की किल्ल्त को लेकर प्रदर्शन - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। शहर में बिजली-पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं होने पर लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। राजोरी के मंजाकोट तहसील के गलहुटी मोहरा खोकर पंचायत में लोगों ने रविवार को खाली बर्तन लेकर सड़क जाम कर विभागों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली और पानी की सुचारु आपूर्ति की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गर्मी में न तो बिजली मिल रही है, और न ही पानी आ रहा है। कई-कई दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं होती है। कई दिनों के बाद कुछ मिनट के लिए पानी दिया जाता है, जिससे जरूरतों को पूरा करना मुश्किल है। बिजली की भी वैसी ही हालत है। गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रातें जाग कर गुजारनी पड़ रही हैं। महिलाओं ने कहा कि कई दिन आधे घंटे के लिए पानी आता है। यह समस्या कई दिन से आ रही है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बिजली-पानी सुचारु रखने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें