फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ हाई वे जाम कर प्रदर्शन

विज्ञापन
राजोरी मे सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ हाई वे जाम कर प्रदर्शन - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ मुरादपुर में युवाओं ने सड़कों पर उतरकर इस योजना का विरोध किया। इस दौरान युवाओं ने हाई वे पर यातायात जाम कर सरकार से इस योजना को रद्द करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 2021 में हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कराने की मांग की।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि चार साल फौज में नौकरी करने के बाद उनका भविष्य क्या होगा, पता नहीं। हम देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन चार साल के लिए नहीं। हम होश संभालते ही सेना में जाने का सपना देखते हैं, लेकिन अब सरकार न सिर्फ इस सपने को तोड़ रही है, बल्कि उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा कि पहले कोरोना का हवाला देकर दो साल तक सेना भर्ती नहीं कराई गई। अब अग्निपथ योजना लाकर हमारी उम्मीदों को तोड़ दिया। उन्होंने ने गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार जल्द योजना को वापस ले, वरना यह धरना प्रदर्शन जारी रहेंगे।
युवाओं ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली
सुंदरबनी। केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती के लिए शुरू की जा रही अग्निपथ योजना को लेकर सुंदरबनी में बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। मुख्य चौक में शुक्रवार सुबह विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने हाथों में तिरंगे उठाकर केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती के लिए शुरू की जा रही नई योजना अग्निपथ का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवाओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा कई वर्षों से बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इस कारण इस समय देशभर में लाखों बेराजेगार युवा ठोकरें खाने को मजबूर हैं। अब सरकार की ओर से बेरोजगारों युवाओं के लिए अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में सिर्फ चार वर्षों के लिए भर्ती की योजना से युवाओं का भविष्य पूरी तरह से अंधेरे में डालने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं ने एडीसी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि अगर सरकार ने अग्निपथ योजना को वापस लेकर पुरानी भर्ती योजना के तहत युवाओं को सेना में भर्ती नहीं किया तो अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर का युवा सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू करेगा, जिसे संभालना सरकार के बस में नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें