फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटरंका मे शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटरंका मे शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। कोटरंका में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध होना शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बीडीसी अध्यक्ष जावेद इक़बाल चौधरी के नेतृत्व में शराब की दुकान नहीं खुलने देने का संकल्प लिया, और के इस कदम का विरोध किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेताया कि यदि कोटरंका में शराब की दुकान खोले जाने का प्रयास किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू कर देंगे। इसका जिम्मा प्रशासन पर होगा। उनका कहना था कि उन्होंने उपायुक्त को पहले भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं की गई है। इससे गांव का माहौल बिगड़ेगा। कोटरंका बाजार में खुल रही इस दुकान को लोगों ने नहीं खुलने दिया और प्रशासन को चेतावनी दी कि वह इसको नहीं खुलने देंगे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही। लोगों ने उपराज्यपाल प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन को निर्देश दें कि कोटरंका में शराब की दुकान न खोली जाए। यदि ऐसा किया गया तो लोग बड़े पैमाने पर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें