राजोरी पुलिस ने थाना दिवस मनाया
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। पुलिस ने शुक्रवार को मंजाकोट थाने में थाना दिवस मनाया। इस दौरान कहा गया कि लोगों की समस्याओं, शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उनका समाधान तत्काल किया जाए।
एसएसपी मोहम्मद असलम चौधरी ने थाना दिवस के उद्देश्य के बारे में संबोधित किया। कहा कि सामाजिक बुराइयों सहित क्षेत्र में नशीली दवाओं के प्रसार को रोकने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। पुलिस को आम जनता ने सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अन्य विभागों से संबंधित कुछ मुद्दे भी उठाए गए, जिन्हें पर्याप्त निपटान के लिए संबंधित विभागों के ध्यान में लाया जाएगा।
प्रतिभागियों ने थाना दिवस आयोजित करने पर संतोष व्यक्त किया और सौहार्दपूर्ण पुलिस जनसंपर्क के लिए और अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए इस तरह के पुलिस-सार्वजनिक संपर्क की मांग की।
इस अवसर पर एसडीपीओ शमशेर सिंह, एसएचओ हरमोहिंदर सिंह, पंच सरपंच सम्मानित नागरिक, जनता के प्रतिनिधि, नागरिक समाज और अन्य लोगोें मौजूद रहे।