राजोरी मेऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग पर प्रदर्शन कर छात्र।
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। कोरोना की तीसरी लहर से मुक्त हो रहे जम्मू संभाग के डिग्री कॉलेजों में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित किए जाने को लेकर हो रही सुगबुगाहट का विद्यार्थियों ने विरोध किया है। सोमवार को पीजी कॉलेज के दर्जनों विद्यार्थियों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षाएं ऑनलाइन कराए जाने की मांग दोहराई।
प्रदर्शनकारी छात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता रिजवान ने कहा कि पूरे सत्र के दौरान जम्मू विश्वविद्यालय के सभी डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन हुआ है। ऐसे में अब ऑफलाइन परीक्षाएं कराई जाने का कोई औचित्य नहीं है। 15 फरवरी को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक कर इस विषय पर चर्चा की है। इसमें निर्धारित पाठ्यक्रम में 20 प्रतिशत की कटौती के साथ ऑफलाइन परीक्षाएं करने की बात की गई है। इसका वह लोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कक्षाएं ऑनलाइन चली है। तो परीक्षाओं का भी आयोजन ऑनलाइन ही किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके खिलाफ विद्यार्थियों का सड़क पर उतरना तय है। लिहाजा समय रहते विश्वविद्यालय प्रबंधन इस विषय पर विद्यार्थियों को हित में को ध्यान में रखकर फैसला ले।