नौशेरा मे अपनी मांगो को लेकर सड़क पर उतरे
नौशेरा। कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सीमा बटालियन में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में सीमा बटालियन में भर्ती के लिए उम्मीदवारों ने शारीरिक परीक्षा पास कर ली। इनके साथ सरकार ने विश्वासघात किया है। वह उनकी लिखित परीक्षा में देरी कर रही है। इस तरह से बेरोजगार युवाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है।
शर्मा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से उम्मीदवारों की समस्याओं और मांगों का समाधान करने की अपील की। आंदोलनकारी उम्मीदवारों सुशील चौधरी, राहुल हीर, सुनील, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद मुस्तफा, सौरभ और कई अन्य ने तहसीलदार राजु समयाल को मांगों का ज्ञापन सौंपा। विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष ऋषभ शर्मा, अमन अत्री आदि शामिल रहे।