फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
जल शक्ति और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
राजोरी। थन्नामंडी तहसील के मन्याल इलाके के लोगों ने बुधवार को नौकरी के प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार दिखाने के लिए पीडीडी और जल शक्ति विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि राजोेरी से बुफलियाज तक डिफेंस रोड के चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बिजली के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे 33 केवी करंट प्रवाहित हो रहा है। क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के लिए खतरा है, जिससे लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी के बयान के अनुसार बिजली के पोल सड़क के निर्माण कार्य को प्रभावित कर रहे हैं और हमने तीन माह पहले पीडीडी को लाइन और पोल शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण लोगों के साथ-साथ सड़क निर्माण कंपनी को भी दिक्क़तें उठानी पड़ रही हैं। वहीं मन्याल के लोगोें ने पीडीडी से सुरक्षित लाइन की मांग की है, ताकि वो लोग सुरक्षित रह सकें और सड़क निर्माण में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन

इस बीच लोगोें ने पानी की पाइप लाइन को भी शिफ्ट करने की मांग करते हुए बताया कि पाइप लाइन टूट जाने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें