राजोरी। नियंत्रण रेखा स्थित डूंगी के सरकारी डिग्री कॉलेज के कल्चरल एंड लिटरेरी क्लब ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव विषय के तहत असहयोग आंदोलन पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कॉलेज के लगभग 24 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें चितरंजन शर्मा (बीए सेमेस्टर-द्वितीय) ने पहला स्थान हासिल किया।
जबकि जरीना कौसर (बीए सेमेस्टर -1) ने दूसरी रैंक हासिल की और शहनाज अख्तर (बीए सेमेस्टर-द्वितीय) ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, 1857 के विद्रोह और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के असहयोग आंदोलन से परिचित कराना था। पूरे कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शमीम अहमद आजाद के संरक्षण और मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. आजाद ने सभी छात्रों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी प्रोफेसर जहीर अब्बास ने किया।