फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15846 प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण पूरा जिले मे 1867 में से 1528 बंकरों का निर्माण कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी), मैन डे जनरेशन, बंकरों के निर्माण, 14वें एफसी, कैपेक्स बजट आदि सहित विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 1867 में से 1528 बंकरों का काम पूरा हो चुका है। जिला कैपेक्स बजट के तहत कार्यों की टेंडरिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 3786 कार्यों में से 632 कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में 30691 आवासों के निर्माण के लक्ष्य में 15846 पर काम पूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को जून-2022 के अंत तक योजना के तहत 2000 नए मकान बनाने के लिए भी कहा। आगे बताया गया कि बैक टू विलेज-3 के तहत 929 कार्यों की पहचान की गई, जबकि 436 पर कार्य सभी प्रकार से पूर्ण हो चुका है, बाकी पर कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें