फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कुंडल ने डीसी राजोरी और मोहम्मद असलम ने एसएसपी का पदभार ग्रहण किया

विज्ञापन
विकास कुंडल ने डीसी राजोरी और मोहम्मद असलम ने एसएसपी का पदभार ग्रहण किया - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। नवनियुक्त उपायुक्त विकास कुंडल और एसएसपी मोहम्मद असलम ने शुक्रवार को राजोरी में अपने-अपने पदभार संभाल लिए। वीरवार को राजेश कुमार शवन की जगह उपायुक्त विकास कुंडल और एसएसपी शीमा नबी कस्बा की जगह मोहम्मद असलम को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

राजेश कुमार शवन का तबादला कर उन्हें एमडी जम्मू-कश्मीर प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड के रूप में तैनात किया गया है, जबकि एसएसपी शीमा नबी को एसपी टेक सीआईडी हेडक्वार्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
विकास कुंडल 2013 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस हैं। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेट्रोपॉलिटन रेगुलेटरी अथॉरिटी श्रीनगर, एमडी जेकेपीसीसी और अन्य पदों सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वहीं उपायुक्त राजेश कुमार शवन वीरवार शाम को ही अपना चार्ज एडीसी पवन परिहार को देकर जम्मू रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें