नौशेरा बाजार का दौरा कर दुकानदारो को कडी हिदायत दी गई
नौशेरा। एडीसीी सुखदेव सिंह सम्याल के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार मनप्रीत सिंह ने बाजार का दौरा किया। इस दौरान बाजारों का निरीक्षण किया। कोविड के उचित व्यवहार के निरीक्षण के दौरान उल्लंघन करने वालाें का चालान किया। इस दौरान 17 व्यक्तियों का चालान किया। उनसे 1600 रुपये जुर्माना वसूला।
लोगों को सलाह दी गई और कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। टीएसओ ने 16 दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सात लोगों के चालान किए। उनसे 1300 की जुर्माना वसूला। दुकानदारों को स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। संवाद