सुंदरबनी। राजमार्ग के मुख्य चौक पर पुलिस की ओर से सोमवार को छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों के साथ-साथ राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों के रोककर ठंडा पानी पिलाया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदेव सिंह ने बताया कि पुलिस के अधिकारियों के निर्देश पर गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से छबील लगाई गई है, जिसमें सुंदरबनी थाने में तैनात सभी कर्मचारियों ने सहयोग किया। राहगीरों के साथ जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों की भी प्यास बुझाई गई है।
सिगनल बढ़ाने के लिए छोटा पोल लगाया
सुंदरबनी। वार्ड न. एक में रंजीत सिंह की छत पर लगाए गए निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर को लेकर लोगों ने एडीसी से शिकायत की थी। इसका उत्तर देते हुए रंजीत सिंह ने बताया कि यह मोबाइल टॉवर न होकर मोबाइल कंपनी की तरफ से सिगनल बढ़ाने के उद्देश्य से छोटा पोल लगाया गया है, जिससे न तो कोई रेडिएशन निकलती है, और न ही किसी किस्म की आवाज। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के साथ आपसी मतभेद होने के कारण उन्होंने एडीसी के समक्ष शिकायत की थी, जिसके बारे में उन्होंने एडीसी को भी बता दिया है। संवाद