नौशेरा। सवारियों से खचाखच भरी ओवरलोड मिनी बस खाई में गिरने से एक की मौत हो गई। हादसे में 48 यात्री घायल हो गए। क्षमता से कहीं ज्यादा सवारियों से भरी मिनी बस पुखरणी से नौशेरा आ रही थी। दवता मोड़ पर नियंत्रण खोने से मिनी बस 35 फुट गहरी खाई में गिर गई। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सोमवार की सुबह करीब 9.30 बजे एक मिनी बस नौशेरा से 16 किलोमीटर दूर दवता मोड़ पर चालक के नियंत्रण खोने से खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और मिनी बस में फंसे लोगों को निकालकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक यात्री को मृत लाया घोषित कर दिया। उसकी पहचान लाल हुसैन पुत्र लाल दीन निवासी पुखरणी तहसील किला दराल के रूप में हुई।
हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए नौशेरा अस्पताल व आसपास के क्षेत्रों से एंबुलेंस मंगाई गईं। उपजिला अस्पताल में घायलों के परिजनों व आम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उधर हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल, एएसपी अमित वर्मा, तहसीलदार राजू सम्याल, थाना प्रभारी, सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई।
------
हादसे में घायल होने वालों की पहचान
1-सानिया बेगम (30) पत्नी निसार 2-मोहमद रिजवान (01) पुत्र खुर्शीद 3-जाहिदा कौसर (15) पुत्री मोहम्मद बशीर, 4-शमीम अख्तर (22) पत्नी खुर्शीद (रेफर) 5-गुलनाज बेगम (22) इंनतयाब हुसैन, 6-महमूद अहमद (26) पुत्र मोहम्मद फरीद, 7-मोहम्मद हनीफ (45) पुत्र मोहम्मद दीन, 8-जगवीर कौर (31) पत्नी अमरजीत सिंह, 9- मोहम्मद लतीफ (50) नेशनल मोहम्मद, 10- गुलजार बेगम (60) पत्नी मोहम्मद अमजिन, 11- मोहम्मद अलताफ (45) पुत्र मोहम्मद बशीर, 12- मोहम्मद इश्ताक पुत्र वजीर हुसैन, 13- महराज अख्तर (1) पुत्री मोहमद यूनुस, 14- नाजिया कौसर (30) पत्नी मोहम्मद बशीर, 15- मोहम्मद इमरान (12) पुत्र गुलाम रसूल, 16- मोहम्मद रहमान (10) पुत्र गुलाम रसूल, 17- मोहम्मद रफीक (60) पुत्र सफर दीन, सभी निवासी पुखरणी। 18- दविंदर सिंह (15) पुत्र चमत्कार सिंह, 19- तरनजीत कौर (16) पुत्री अमरजीत सिंह, 20- हत्या बी (70) पत्नी गुलाम हुसैन, 21- रहमत बी (40) पत्नी शब्बीर, 22- सतविंदर पाल सिंह (15) पुत्र सिमरन सिंह, 23- मोहम्मद रसीन (70) पत्नी हमीद उल्ला, 24- करण कुमार (17) पुत्र रोशन लाल (रेफर) सुखदेव केसर पुत्र सुरेंद्र, 25- कमला कौर (40) पत्नी गुरदेव सिंह सभी निवासी लाम, तहसील किला दराल। 26- सईद इरफान, (25) पत्नी चौधरी, हुसैन, कंपला, 27-जरीना बैगम (45) पत्नी मौहम्मद रफीक निवासी दबड, 28- तोशी देवी (55) निवासी लडोका, 29- निर्मल कौर प्रदीप सिंह निवासी लाम, 30, मुमताज (22) पत्नी मोहम्मद रफीक निवासी दबड। 31-जुबा (2 वर्ष) पुत्री मोहम्मद इम्तियाज निवासी लाम, 32- रिजवान अहमद (10) पुत्र मोहम्मद सजर निवासी नगरोटा, 32- प्रवीन अख्तर (40) पत्नी मोहम्मद शकील निवासी मोडा कंपला, 33- मोहम्मद लतीफ (65) पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी जगओटी कुंडु, 34- बरकत हुसैन (40) पुत्र मोहम्मद दीन निवासी रजवा (लाम), 35- जगवीर कौर (31) पत्नी अमरजीत सिंह निवासी पुखरणी, 36- सतनाम कौर (42) पत्नी गुरदेव सिंह निवासी राजपुर कमीला, 37- जगबीर कौर (32) पत्नी अमरजीत सिंह निवासी पुखरणी, 38- निर्मल कौर (36) पत्नी प्रदीप सिंह निवासी रजवा, 39- नीशु शर्मा (6माह), 40- निजाम अख्तर (15) पत्नी बरकत, 41- बेगम जान (44) लव प्रीत सिंह (13) पुत्र मनजीत सिंह निवासी लाम, 42- मोहम्मद रियाज (45) पुत्र वजीर हुसैन निवासी पुखरणी, 43- फरीदा कौसर (48), 44- शहनाद अख्तर (35) पत्नी परवेज अहमद निवासी पुखरणी, 45- बैगम जान (44), 45- नसीम अख्तर, 46- जाइदा अख्तर, 47- मोहम्मद रहमान (12) पुत्र गुलाम रसूल निवासी राजल, 48- जसविंदर कौर (56) पत्नी बलवंत सिंह निवासी लाम। प्राथमिक उपचार के बाद 19 घायलों की गंभीर हालात को देखते हुए जीएमसी राजोरी रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।