बीएसएफ की गाडी और बाइक की भीषण टककर
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले की खवास तहसील के दूर दराज के गांव खवास में सोमवार की देर शाम करीब सड़क हादसे में टिप्पर चालक व दो अन्य लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार टिप्पर नंबर 6087 जेके 11 ए खवास से राजोरी की ओर आ रहा था। रास्ते में बेला गांव स्थित सड़क से फिसल कर करीब 300 फुट खाई में जा गिरा। इसके चलते चालक और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल होे गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने चारों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों तीन को मृत लाया घोषित कर दिया। एक अन्य का गंभीर हालत में उपचार शुरू कि या गया है। मृतकों की पहचान चालक सतवीर कुमार, दो अन्य बिक्रम शर्मा और शॉकित हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए संज्ञान लिया और सभी मृतकों को कालाकोट स्थित सरकारी अस्पतालों में रखा है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।