फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी घास के ढेरोें में लगी आग कच्चे मकानों तक पहुंची

विज्ञापन
राजोरी में घास में लगी बुझाते लोग। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कोटधड़ा पनिहड में पशुओं के लिए रखी सूखी घास के सैकड़ों ढेरोें में मंगलवार दोपहर बाद आग लग गई। देखते ही देखते बहुत कुछ राख़ का ढेर बन गया। आग भीषण गर्मी के चलते लगी मानी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पहले आग सूखी घास के एक ढेर में लगी, जिसने कुछ ही पलों के बाद फैलते-फैलते घास सैकड़ों अन्य ढेरों को चपेट में ले लिया और आग इतनी भीषण हो गई कि देखते ही देखते तीन कच्चे मकान भी चपेट में आ गए। तत्काल ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग की सूचना मिलते ही इंचार्ज मकबूल हुसैन ने राजोरी से 3 दमकल वाहनों और कर्मियों को घटनास्थल पर भेज आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मकबूल ने बताया कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अपनी जान पर खेलकर कच्चे मकानों में लगी आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन सूखी घास के ढेरोें को लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और करीब सात सौ ढेर जल कर राख़ हो गए।
उन्होंने बताया कि जब तक दमकल वाहन और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाते तब तक कच्चे मकान में रखा काफी सामान जल गया था, लेकिन दमकल कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया गया और मकानों में बहुत अधिक नुकसान होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

बालाकोट के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटे सेना के जवान
पुंछ। नियंत्रण रेखा के बालाकोट क्षेत्र में अग्रिम क्षेत्र के जंगलों में सोमवार देर शाम से लगी भीषण आग ने जंगल के काफी हिस्से को चपेट में ले लिया है। आग के आगे बढ़ने के बाद रिहायशी इलाकों से दूर रखने के लिए मंगलवार दोपहर बाद क्षेत्र में तैनात सेना की राष्ट्रीय राइफल के जवान आग बुझाने के उपकरणों के साथ जंगल में पहुंचे, और आग पर काबू पाना शुरू किया।
देर शाम तक जवानों ने काफी बड़े भाग पर काबू पा लिया। सेना के जवान लगातार जंगल में आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। गौरतलब है कि इस दिनों जिले में नियंत्रण रेखा से सटे जंगलों में काफी बड़े हिस्से में आग लगी हुई है, जिससे कुछ क्षेत्र में आग के माइन फील्ड तक पहुंचने से वहां बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो रहे हैं। ऐसे में सेना के जवान अपनी जान पर खेल कर आग पर काबू पाने में जुटे हैं। उधर बनलोई में मंगलवार को दूसरे दिन भी नियंत्रण रेखा के जंगलों में आग उसी प्रकार लगी हुई थी।
आग से लाखों रुपयों की वन संपदा राख
आग बुझाते रेंज अधिकारी गिरने से घायल
सुंदरबनी। रेंज के अधीन जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं के चलते लाखों रुपयों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। हालांकि वन विभाग फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स की तरफ से आग को बुझाकर वन संपदा को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
भीषण गर्मी के बीच आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सुंदरबनी रेंज अधिकारी राकेश वर्मा भी कर्मचारियों के साथ आग बुझाने में लगे हैं। इसी बीच आग बुझाने के प्रयास में रेंज अधिकारी का पांव फिसल गया और वह जंगल में ही गिरकर घायल हो गए, जिन्हें उपजिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें