नौशेरा। चौकी गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 15 मई को सूचना मिली कि चौकी गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी सीमा देवी घर में फंदे से लटकी पाई गई। पुलिस ने कहा कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए, सीआरपीसी के तहत कार्यवाही शुरू की गई। पूछताछ के दौरान ईओ ने मौके पर जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी कीं, जिसमें साइट प्लान तैयार करना शामिल था। शव को कब्जे में लेने और परीक्षण के बाद मृतका के माता-पिता को सौंप दिया। उन्हें मृतका के पति पर संदेह था।
एसडीपीओ तौसीफ रिशु और थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया के नेतृत्व में विशेष जांच दल ने एएसपी अमित वर्मा की देखरेख में जांच की गई और मृतका के पति राजेश कुमार के खिलाफ धारा 306 के तहत महिला की आत्महत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।