फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट में राजोरी शहर में घर में लगी आग

विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट में राजोरी शहर में घर में लगी आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। शहर में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे उस समय सनसनी फैल गई। जब शहर के तंग बाजार में एक दुकान के ऊपर मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर निवासी कौशल कुमार गुप्ता की दुकान के ऊपर मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जा रहा है कि कौशल के घर में उस समय कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने घर से निकलता धुआं देखा तो शोर मचाया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। लोगों ने बताया कि पुलिस पोस्ट सिटी चौकी अधिकारी सब इंस्पेक्टर दानिश डार मौके पर पहुंचे और बाजार को खाली करा दिया। ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी राजोरी के तंग घर तक पहुंच पाए। फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में घर के अंदर रखा कीमती सामान फ्रिज, ओवन, एसी और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित कौशल ने बताया कि यदि पुलिस और दमकल विभाग की सूझबूझ से आग पर काबू पाकर मोहल्ले में कई अधिक लोगों को नुकसान से बचाया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें