फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in Pir Panjal: मुगलरोड और निलीनां टाप पर मौसम का पहला हिमपात, तापमान में गिरावट

Wed, 12 Oct 2022 03:44 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र के पहाड़ों और मुगलरोड पर पीर की गली और निलीनां टाप पर मौसम का पहला हल्का हिमपात हुआ। इससे जिले के तापमान में भी गिरावट आई गई है।
विज्ञापन
पुंछ जिले में मुगलरोड पर हुए हल्के हिमपात के बीच कार को धक्का लगाते हुए यात्री एंव बारिश में भीगत? - फोटो : POONCH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में मंगलवार सुबह से एक दम साफ आसमान खिली हुई धूप के बीच दोपहर बाद बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। इसके कुछ ही क्षणों बाद पूरे जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जबकि मेंढर के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी होने लगी। इस बारिश से जिले के निचले क्षेत्रों के साथ ही नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में घंटों मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि होती रही। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होकर रह गया। 
विज्ञापन


बारिश के चलते सुबह साफ मौसम में स्कूलों में पढ़ने गए छात्र-छात्राएं एवं जरूरी कामों के लिए गए हुए लोगों को बारिश में भीगते हुए वापस घरों को आए। उधर इस बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव होने से भी लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ा। इस बीच देर शाम को मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र के पहाड़ों और मुगलरोड पर पीर की गली और निलीनां टाप पर मौसम का पहला हल्का हिमपात हुआ। इससे जिले के तापमान में भी गिरावट आई गई है। इसके चलते जहां पुंछ नगर एवं अन्य निचले क्षेत्रों में लोगों द्वारा घरों एवं दुकानों में पंखे तक बंद कर दिए गए है। उधर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की ठिठूरन का भी अहसास होने लगा है।

राजोरी: पहाड़ों पर बारिश और ओलावृष्टि से ठंड का अहसास
राजोरी शहर व जिले के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद बारिश का शुरू होने से ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुबह से ही काले बादल छाए थे। जबकि दोपहर बाद करीब 4 बजे से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।
विज्ञापन

रुक-रुक कर बारिश होने से राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में भी ठंड का अहसास होने लगा है। उधर जिले के पहाड़ी इलाकों जैसे बुद्धल, कंडी, थन्नामंडी, दरहाल, मंजकोट, कालाकोट आदि इलाकों में भी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। पीर पंचाल पहाड़ों पर भी ओले गिरने और बारिश होने के समाचार मिल रहे हैं, इसके चलते जिले में ठंड का अहसास होने लगा है। आलम यह है कि पहाड़ी इलाकों में लोगों ने गर्म कपड़े और आग का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है, जबकि शहर में पंखे आदि बंद करके भी काम चलाया जा रहा है।

सुंदरबनी: मूसलाधार बारिश से फसलों को नुकसान

सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से मक्की दालों की तैयार फसलों को नुकसान हो रहा है। हालांकि इस समय फसलें पूरी तरह से पककर तैयार हो चुकी हैं। किसान फसलों को समेटने में जुटे हैं, लेकिन सोमवार देर शाम से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।
किसानों का कहना है कि इस समय बारिश की जरूरत नहीं थी, क्योंकि अब फसलें पूरी तरह से तैयार हो चुकी थीं। किसान फसलों को समेटने में जुटे थे, मंगलवार देर शाम को एकाएक शुरू हुई बारिश के बाद फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान तरसीम लाल, कुलवंत सिंह, सुरेश कुमार, ओम प्रकाश, नेक राम, मदन लाल आदि का कहना है कि अभी कुछ दिन बारिश की कोई जरूरत नहीं थी और लोग मक्की तथा दालों की फसलों को समेटने में लगे थे, लेकिन ऐसे में मूसलाधार बारिश का होना फसलों के लिए नुकसानदायक है। मूसलाधार बारिश के साथ ही क्षेत्र में लोगों को ठंड का अहसास भी होने लगा है, जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें