फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में सफाई के दौरान गोली चलने से दो जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के मेंढर सब डिवीजन में नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में रविवार को हथियारों की सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली चल जाने से सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। उनका उपचार यूनिट चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढे़ 11 बजे सेना की 10 इंफैंट्री ब्रिगेड के अधीनस्थ नियंत्रण रेखा पर नंगीटेकरी क्षेत्र में तैनात 15 डोगरा रेजिमेंट में हथियारों की सफाई के दौरान एक गोली चली। इससे सफाई में लगे दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। जवानों की पहचान 15 डोगरा रेजिमेंट के सिपाही जीतेश कुमार (23) और आयुष पटेल (23) के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार मिला और फिर यूनिट चिकित्सालय में भेज दिया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें