पुंछ। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर हुए मुख्य समारोह में कोरोना काल में शिक्षा की अलख जगाए रखने वाले शिक्षक आशीष गुप्ता को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया।
सनद रहे कि प्राइमरी स्कूल खनेतर कलंसा में तैनात शिक्षक आशीष गुप्ता ने कोरोना काल में प्रतिदिन 35 किलो मीटर स्कूटी चला सामुदायिक कक्षाएं लगा कर शिक्षा की लौ जलाए रखी। इसके अलावा जरूरतमंद बच्चों को वेतन से पाठन सामग्री प्रदान कर मदद की। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। इस संबंध में दर्शन भारती, नीतिन शर्मा व विकास शर्मा ने बताया कि प्रशासन और शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है।