फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: लोरन में बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Fri, 09 Aug 2024 06:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के शिक्षा जोन मंडी द्वारा लोरन गांव में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली और सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

इसमें लोरन स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मिडिल स्कूल लोरन, मिडिल स्कूल खड़ड़पा के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व मिडिल स्कूल लोरन के मास्टर मोहम्मद अकबर ने किया, जबकि जोनल शिक्षा अधिकारी मंडी अनवर खान मुख्य अतिथि रहे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से शुरू हुई रैली लोरन के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई डाक बंगला लोरन पहुंच कर सम्पन्न हुई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रास्ते में बिखरे हुए कचरे को जमा किया। डाक बंगला में भी साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया । इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि अनवर खान ने स्वच्छता की शपथ भी दिलाते हुए कहा कि हमें स्वच्छता को केवल पखवाड़े तक ही सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाना है। इस अवसर पर नितिशा इकबाल, सना खान, मोहम्मद अशरफ, इमतेयाज अहमद और समीना सैफी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें