फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुरनकोट में बारिश से पक्का मकान गिरा, घरों-दुकानों में नालों का पानी घुसा

Wed, 07 Aug 2024 05:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ जिले में भारी बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, मेंढर में नदी नाले उफान पर यातायात बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में मंगलवार सुुबह तीन घंटे हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। भारी बारिश से जिले की सुरनकोट तहसील के जडा़ंवाली गली क्षेत्र में एक पक्का मकान गिर गया। इससे मकान में रखा सामान तबाह हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से किसी प्रकार का काेई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई घायल हआ।
विज्ञापन

उधर भारी बारिश के चलते सुरनकोट तहसील मुख्यालय और गांव दराबा में नालों का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। इससे दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। घरों और दुकानों में गंदा पानी घुसने से गुस्साए लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच झमाझम बारिश के चलते उपजिला मेंढर में बहने वाली मेंढरी नदी सहित कई नाले भी उफान पर आ गए। इसके चलते पुंछ मेंढर मार्ग पर स्थित छजला, सखी मैदान और मेंढर कस्बे के बाहर नदी नालों का पानी सड़क पर बहने से दो घंटों तक पुंछ मेंढर मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें