फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावजियां में चार हजार राशन कार्ड के लिए सरकारी राशन की एक दुकान होने से लोग हो रहे हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। एक तरफ जहां केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी राशन कार्ड को आधार से जोड़ कर उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने की सुविधा दे रही है। तो दूसरी तरफ पुंछ में नियंत्रण रेखा पर स्थित सावजियां क्षेत्र में चार हजार राशन कार्ड के लिए एक ही दुकान है। इसके कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए पूरा दिन कतारों में लगे रहना पड़ता है। उसके बावजूद भी कई बार नेटवर्क की समस्या हो जाने पर उन्हें राशन नहीं मिल पता है। उन्हें अगले दिन फिर उसी प्रकार कतारों में लगना पड़ता है। इतना ही नहीं राशन की दुकान पर एक बार चावल और एक बार गेहूं की बिक्री की जाती है, जिसके कारण लोगों को राशन के लिए हफ्तों कतारों में खड़े रहना पड़ता है।
क्षेत्र के लोगों गुलाम जू, समदा जू, रजिया बेगम, सुरेया बी आदि का आरोप है कि बार-बार मांग करने पर भी क्षेत्र में राशन की ओर नई दुकान नहीं खोली गई है, इसके कारण हमारी परेशानियां लगातार बनी हुई हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सावजियां की चार पंचायतों में बीस हजार से अधिक जनसंख्या है। ऐसे में हर पंचायत पर राशन डिपो खोला जाना चाहिए। ताकि लोगों की परेशानियां दूर हो सकें। हमारे इस क्षेत्र के अधिकतर पुरुष दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए गए रहते हैं, और क्षेत्र की महिलाएं कई किलोमीटर पैदल चल कर राशन की दुकान पर पहुंचती हैं।
विज्ञापन

जहां दिन भर उन्हें अपनी बारी का इंतजार करने में बीत जाता है। बच्चे घर पर अकेले पड़े रहते हैं। हमारी इस समस्या का हल होना चाहिए।
---------
सावजियां क्षेत्र में ओर राशन की दुकानें खोलने की जरूरत है। इसके बारे में हमने भी उच्च अधिकारियों को पत्र लिखे हैं, परंतु सरकार की तरफ से अभी नई दुकानें खोलने पर रोक है। इसके कारण सावजियां में नई राशन की दुकानें नहीं खोली जा सकती हैं। जैसे ही प्रदेश में नई दुकानें खोलने की मंजूरी होगी तो सावजियां में सबसे पहले राशन की नई दुकानें खोल दी जाएंगी।
विज्ञापन

-रंजीत सिंह, सहायक निदेशक, खाद्य वितरण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें