पुंछ। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से वीरवार को गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल में लड़कियों के 17वर्ष आयु वर्ग में अंतर जोन कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबलों हुए। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम और जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने की, जबकि एकेडमी ऑफ आर्ट कल्चर एंड लैंग्वेजेज के पुंछ-राजोरी अधिकारी डॉ. अलमदार हुसैन शाह मुख्य अतिथि रहे।
कबड्डी मुकाबले में पहले मैच में बफलियाज जोन ने नंगाली जोन को सात अंकों से हराया। दूसरे मैच में मंडी जोन ने साथरा जोन को नौ अंकों से हराया। तीसरे मैच में पुंछ जोन ने नंगाली जोन को चार अंकोें से हराया। चौथे मैच में सुरनकोट ने मंडी को हराया। फाइनल मैच में सुरनकोट जोन ने पुंछ जोन को चार अंकों से हराया। वॉलीबाल मुकाबलों में पहले मैच में मंडी जोन ने पुंछ जोन को 2 सेटों से हराया। दूसरे मैच में नंगाली जोन ने कनूइयां जोन को 2 अंकों से हराया।
तीसरे मैच में बफलियाज जोन ने मंडी जोन को 2 सेटों से हराया। चौथे मैच में सुरनकोट जोन ने कनइूयां जोन को 2 सेटों से हराया और फाइनल मैच में बफलियाज जोन ने सुरनकोट जोन को 2 सेटों से हराया। खेले गए मैचों में सौरभ शर्मा, जतिन्दर पाल, सदारत, वसीम अकरम, देविन्द्रर सिंह, गुलाम अब्बास, रमीज तारिक, नीरज कुमार और विजय कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई।