फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जिले को मिला हाइड्रोलिक पिच रोलर, खिलाड़ियों में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। निदेशक खेल एवं जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के प्रयासों से मंगलवार को जिले को पहला हाइड्रोलिक क्रिकेट पिच रोलर प्राप्त हुआ। इसे जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी मोहमद कासिम ने पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचाया। इस हाइड्रोलिक पिच रोलर के मिलने से खिलाड़ियों और राहुल द्रविड़ क्रिकेट एकेडमी के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने इसे क्रिकेट खेल के विस्तर की तरफ एक और कदम बताया। राहुल द्रविड़ क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक एवं कोच परवेज मलिक आफरीदी ने कहा कि पुंछ में क्रिकेट पिच को समतल बनाने के लिए खिलाड़ियों को कई दिनों तक मेहनत करनी पड़ती थी। काफी शारीरिक श्रम करना पड़ता था। इससे अभ्यास करने के कई दिन बेकार हो जाते थे। अभ्यास बुरी तरह प्रभावित होता था।
इस हाइड्रोलिक रोलर के आने से आसानी से कुछ ही पलों में पिच समतल करने का काम पूरा हो जाया करेगा। आफरीदी ने खेल निदेशक से मांग की कि वह पुंछ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और आधुनिक सुविधाएं एवं सामान उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें