पुंछ। मंडी तहसील के गांव जालियां में सेना की 25 आरआर की तरफ से आयोजित जालियां वॉलीबाल चैंपियनशिप सोमवार संपन्न हो गई। इसके फाइनल में मखदूमी क्लब ने खाकी क्लब को सीधे सेटों 3-2 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप कब्जा ली। सेना की तरफ से विजेता टीम को 15 हजार रुपये और स्मृति चिह्न और उपविजेता को 10 हजार रुपये और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
मंडी तहसील के गांव जालियां में सेना की 93 इंफेंट्री ब्रिगेड के अधीनस्थ सेना की 25 आरआर की तरफ से आयोजित जालियां वॉलीबाल चैंपियनशिप का फाइनल मैच खाकी क्लब और मखूदमी क्लब के बीच हुआ। इसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों, छात्र-छात्राओं, सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। फाइनल मैच की अध्यक्षता कमांडिंग अधिकारी ने की, जबकि 93 इंफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर पुनित डोवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 25 के करीब टीम शामिल हुईं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।