फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ पहुंचा श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन, पुलिस और सभी समुदाय के लोगों ने किया यात्रियों का भव्य स्वागत
विज्ञापन

जोरदार स्वागत से गदगद हुए यात्री, कहा - बार बार आएंगे पुंछ

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शुरू हुई श्री बूढ़ा अमरनाथ राष्ट्रीय यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार रात को पुंछ पहुंचा। यहां कॉलेज मैदान में यात्रियों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान चारों ओर हर हर महादेव, बम बम भोले, जय श्रीराम और भारत माता के जयघोष हो रहे थे। पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज रहा था।
यात्रियों का स्वागत उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी, डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तर, एसएसपी विनय शर्मा की अगुवाई में हिंदू, मुस्लिम, सिख समुदायों और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने हार पहनाकर किया। विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों निशू गुप्ता, सौरभ शर्मा, पंडित गोपाल कृष्ण, आदि की अगुवाई में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें यात्रियों को पुंछ का इतिहास, श्री बूढ़ा अमरनाथ की कथा सुनाई गई। उपायुक्त, डीडीसी चेयरपर्सन, एसएसपी ने कहा कि पुंछ की जनता कई घंटों से यात्रियों का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। यात्रियों के आने से उनका मनोबल बढ़ गया है।
विज्ञापन

उधर, पहली बार श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए यात्रियों का कहना है कि पुंछ में जिस प्रकार स्वागत, सत्कार और एकता व भाईचारा देखा है, उसे देखकर प्रण किया है कि अब हर बार पुंछ आएंगे। मौके पर कॉलेज मैदान में विभिन्न संगठनों ने यात्रियों के लिए खाने-पीने के स्टॉलों लगाए थे।
विज्ञापन

-
आज करेंगे स्वयंभू शिव लिंग के दर्शन
शुक्रवार को श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पुंछ पहुंचा है। रात में विश्राम करने के बाद यात्री शनिवार सुबह मंडी तहसील स्थित भगवान भोले नाथ के प्राचीन धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ में भगवान के स्वयंभू शिव लिंग का दर्शन-पूजन करेंगे। वे दोपहर के भोजन के बाद जम्मू लौटेंगे, और नया जत्था पुंछ पहुंचेगा। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का यह क्रम 29 अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें