फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस ओ जी और सी आर पी एफ ने पुलस्त नदी के आस पास तालाशी अभियान चलाया

विज्ञापन
राजरी जिले में शनिवार को आईईडी बरामद करने के बाद मौके पर मौजूद सेना के जवान। संवाद - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
पुंछ। राजोरी में आईईडी बरामद होने के बाद शनिवार को पुंछ में एसओजी और सीआरपीएफ की तरफ से एहतियात के तौर पर नगर से गांव कलाई तक कई किलोमीटर क्षेत्र में पुलस्त नदी के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी के आसपास के इलाकों में बनी पशु शालाओं एवं झोंपड़ियों के साथ-साथ झाड़ियों को बारीकि से खंगाला गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सुबह राजोरी में आतंकियों द्वारा बिछाई गई आईईडी बरामद होने और आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे के मद्देनजर देश विरोधी शक्तियों का मनोबल तोड़ने एवं उन पर दबदबा बनाए रखने के उद्देश्य से एसओजी और सीआरपीएफ की तरफ से तलाशी अभियान एवं गश्त का आयोजन किया गया। इसमें हथियारों से लैस सौ से अधिक जवानों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। नगर के बीएड कॉलेज के पास से पुलस्त नदी के आसपास के क्षेत्रों से शुरू हुआ तलाशी अभियान देर शाम गांव कलाई में पुलस्त नदी किनारे संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें