पुंछ। मेंढर पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोचा है। उसके पास से करीब 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। तस्कर की पहचान जहीर अहमद उर्फ पट्टी निवासी गोलद मेंढर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मेंढर थाने में एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी रोहित बसकोत्रा के निर्देश पर एसडीपीओ सिजान बट्ट और एसएचओ मंजूर अहमद कोहली की देखरेख में पीएसआई सुनील कुमार द्वारा गांव आढ़ी की तरफ नाका लगाया गया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में गुजर रहे एक युवक को पूछताछ के लिए रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।