पुंछ। नियंत्रण रेखा पर सेना की 39 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की तरफ से निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों मंगनाड़ और दरा दुलियां में सोमवार को तलाशी अभियान चलाया गया। जोकि देर शाम चार बजे संपन्न हुआ। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के हाथ कोई भी संदिग्ध नहीं लगा।
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में संदिग्धों को देखे जाने की सूचनाएं मिलने के बाद सुबह सुरक्षा बलों की तरफ से पुंछ नगर के निकटवर्ती गांव मंगनाड़ और दरा में तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो देर शाम को संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में मक्की के खेतों के साथ ही पुलस्त नदी किनारे के क्षेत्रों एवं जंगलों को खंगाला। गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षा बलों ने रविवार शाम को नियंत्रण रेखा से सटे पोनीधड़ा एवं अजोट में रात भर तलाशी अभियान चलाया था। इसी को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को भी तलाशी अभियान चलाया है। संवाद