फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास उपायुक्त ने %विश्व साइकिल दिवस% के उपल्क्ष पर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को उपायुक्त इंद्रजीत ने युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को जगाने और फिट इंडिया और फिट पुंछ आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह रैली विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंच कर संपन्न हुई। रैली का आयोजन जिला युुवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से किया गया। रैली की अधिकारी जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी मो. कासिम, जेडपीईओ ने की, जबकि उपायुक्त इंद्रजीत मुख्य अतिथि रहे।
उपायुक्त ने कहा कि रैली का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और अपनी ऊर्जा को बेहतर तरीके से लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने युवाओं से साइकिल चलाना जारी रखने और दूसरों को भी साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया क्योंकि यह पर्यावरण को सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक रखने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न स्पोर्ट्स क्लब के लगभग 131 लड़कों और लड़कियों, ताइक्वांडो के छात्रों और स्कूली छात्रों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से भाईचारे, राष्ट्रवाद और साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय बनाने का संदेश दिया गया, ताकि ग्लोबल वार्मिंग और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली के दोहरे मुद्दे को हल किया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर नरेंद्र सिंह जेडपीईओ कनुइयां, जतिंदर सिंह पीईटी, पवन कुमार, विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें