सोमवार की देर शाम पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बनी पीने के पानी की किल्लत से गुस्साए चंडकबेला क्षेत्र के लोगों नेे खाली बर्तनों के साथ पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जतिन्दर रैना ने मंगलवार सुबह तक पानी की सप्लाई बहाल करवाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया।
प्रदर्शनकारी रुकसाना बेगम, फरजाना कोसर, मोहम्मद मोसिन, माशूक अहमद, रियाज अहमद खान आदि ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
जब विभाग के अधिकारियों से बात की तो उनकी तरफ से कोरे आश्वासन ही मिले। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि यदि मंगलवार को पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।