फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी इलेवन ने जीता खिताब

Mon, 07 Dec 2015 01:09 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आर्मी इलेवन ने मीडिया इलेवन को पछाड़कर ट्राफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

 खिताबी मुकाबले के मुख्य अतिथि 93 इंफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर एनएस बराड़ ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।

नगर के पुरानी पुंछ क्षेत्र स्थित सेना के प्रीतम ग्राउंड में हुए मुकाबले में मीडिया इलेवन ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

आर्मी इलेवन की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी तो कप्तान इमरान खान ने नाबाद 69 रन का योगदान देकर 20 ओवर में सात विकेट गंवा कर 172 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


आर्मी की तरफ  से आदर्श परिहार ने 27 रन बनाए, जबकि शिखर और गजेंद्र राठोर ने 24-24 रन का योगदान दिया। मीडिया की तरफ  से शहजाद बट और जंग बहादुर सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए।

सेना के 172 रन का पीछा करते हुए जब मीडिया इलेवन के खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उनकी शुरुआत अच्छी न रही। 10 ओवर तक चार खिलाड़ी आउट हो गए।

इसके बाद मीडिया के कैप्टन सलील रैना ने पारी को संभालते हुए तेजी से 18 रन का योगदान दिया। इसके बाद शहजाद बट के 34, फैजल नुमानी के 35 और समीर के 28 रनों के सहयोग से मीडिया इलेवन 19.3 ओवर में 149 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। इससे आर्मी इलेवन ने 23 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


आर्मी की तरफ से मयंक, रोहित और शिखर ने तीन तीन विकेट हासिल किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि सेना और मीडिया के लोग जिस प्रकार दिन रात अपने काम में व्यस्त रहते हैं, उसी प्रकार आज दोनों ही तरफ  से बडे़ ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें