फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया

Tue, 08 Dec 2015 01:03 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बनी पीने के पानी की किल्लत से गुस्साए चंडकबेला क्षेत्र के लोगों नेे खाली बर्तनों के साथ पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जतिन्दर रैना ने मंगलवार सुबह तक पानी की सप्लाई बहाल करवाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया।

प्रदर्शनकारी रुकसाना बेगम, फरजाना कोसर, मोहम्मद मोसिन, माशूक अहमद, रियाज अहमद खान आदि ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


जब विभाग के अधिकारियों  से बात की तो उनकी तरफ से कोरे आश्वासन ही मिले। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि यदि मंगलवार को पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें