फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से चार दिवसिय पुंछ जिले के दोरे पर आएंगे भा ज पा अध्यक्ष राविन्द्र रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना सोमवार से पुंछ के चार दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान पहले सुरनकोट, मंडी, पुंछ और मेंढर में पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों को गति देने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी रविवार को जिला अध्यक्ष रफीक अहमद चिश्ती ने दी। पत्रकारों को बताया कि कुछ समय से पूरे केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में प्रवास कर रहे पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र रैना सोमवार दोपहर बाद जिले में पहुंचेंगे। जहां जिले के प्रवेश द्वारा बींबरगली में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह सुरनकोट में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद सुरनकोट विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। चिश्ती का कहना है कि रवींद्र्र रैना के इस दौरे से जिले में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें