पुंछ। मेंढर के गांव कालाबान और पठानातीर के लोगों ने उपराज्यपाल प्रशासन की तरफ से क्षेत्र में माडल स्कूल मंजूर किए जाने को लेकर एलजी प्रशासन, जिला प्रशासन और पूर्व विधायक का धन्यवाद अदा किया है। लोगों ने उपराज्यपाल से माडल स्कूल का निर्माण कार्य जल्दी शुरू कराने की मांग की।
दोपहर को गांव पठानातीर में स्थानीय ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में कालाबान के ग्रामीण एकत्र हुए। जहां उन्होंने उपराज्यपाल प्रशासन, जिला प्रशासन और पूर्व विधायक जावेद अहमद राणा के लिए नारे लगाते हुए क्षेत्र में माडल स्कूल बनवाने की मंजूरी दिए जाने पर खुशियां मनाई। अधिकतर लोगों ने कहा कि यह पहला मौका है जब इस दूर दराज के क्षेत्र को सरकार की तरफ से इस प्रकार माडल स्कूल जैसी सौगात दी गई है। इसका आने वाले समय में हमारे बच्चों को लाभ मिलेगा। क्योंकि यह क्षेत्र जिले के मध्य है। ऐसे में इस माडल स्कूल का लाभ पुंछ और सुरनकोट के बच्चों को भी मिल सकता है।
वक्ताओं ने मेंढर के आसपास के क्षेत्र के कुछ लोगों की तरफ से इस माडल स्कूल को लेकर राजनीतिक दबाव बनाकर उसे स्थानांतरित कराने का प्रयास किया है, जिसकी हम निंदा करते हैं।