मेंढर। उपजिला मुख्यालय में पार्किंग व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया है।
मेंढर वासियों विजय कुमार, पवन शर्मा, अशोक कुमार, मोहम्मद वसीम, अहमद खान, मोहन लाल, बहादुर सिंह, सुशील कुमार, तारक खान और राम कुमार शर्मा ने कहा कि मेंढर में आसपास के गांवों से हर रोज काफी संख्या में लोग आते हैं। ज्यादा तर लोगों के पास अपने वाहन होते हैं। मगर पार्किंग व्यवस्था के अभाव में उन्हें खड़े करने में परेशानी होती है। इस कारण जाम लगा रहता हैं। लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी होती है। दुकानदारों का कहना है कि पार्किंग नहीं होने से लोगों को गाड़ियां बाजार से दूर खड़ी करनी पड़ती हैं, जिससे वह कम ही खरीदारी कर पाते हैं। हमारी दुकानदारी पर भी फर्क पड़ता है। इन सभी ने प्रशासन से आग्रह किया कि पार्किंग की व्यवस्था की जाय, ताकि इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।