फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narco Terror: पुंछ में नार्को टेरर के दो आरोपी कोर्ट में पेश, एसआईए को मिली 15 दिन की रिमांड

Mon, 18 Sep 2023 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार



एसआईए की टीम ने पुंछ में नार्को टेरर से जुड़े दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 15 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी लियाकत और जावेद नियंत्रण रेखा पर हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स के साथ घुसपैठ करते हुए दबोचे गए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ के पिछले कई महीनों से नार्को टेररिज्म से जुड़े मामलों की जांच राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कर रही है। सोमवार को एसआईए की एक टीम डीएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में पुंछ पहुंची। जहां पर टीम ने नार्को टेररिज्म से जुड़े दो आरोपियों लियाकत और जावेद निवासी करमाडा को कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन


अदालत में ले जाए जाने से पहले आरोपियों को पुंछ जिला जेल से निकलकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके स्वास्थ्य जांच करवाने के उपरांत उन्हें पुंछ न्यायालय में पेश किया गया। दोपहर बाद इन दोनों आरोपियों को न्यायाधीश की तरफ से 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

गौरतलब है कि 31 मई 2023 को पुंछ जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण क्षेत्र के करमाडा में नियंत्रण रेखा के उस पार से हथियारों गोला बारूद और ड्रग्स के साथ सुरक्षाबलों ने तीन स्थानीय आतंकियों को दबोचा था। इन में दो आरोपियों को आज कोर्ट ने 15 दिन की रिमांड पर भेजा है। अब ऐसा ही इनको लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। इस मामले में तीन और लोग भी एसआईए की रिमांड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें